रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के झांसे में आकर रुद्रपुर के प्रॉपर्टी डीलर ने करीब 50 लाख रुपये गंवा दिए। उसे एक फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जो कथित रूप से शेयर ट्रेडिंग की जानकारी देता था। तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार निवासी एलाइंस कॉलोनी रुद्रपुर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को उन्हें 'ब्रह्मा माइंड्स नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप एडमिन सहान्वी जैन ने उन्हें कॉल कर शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा एचएनडब्ल्यू प्रो डीमैट एप डाउनलोड करवाया और डीमैट खाता खोलने को कहा। इस खाते के साथ ईमेल पर सर्टिफिकेट भेजा गया और उसमें ईटी मनी का लोगो भी लगा था, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.