रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- रुद्रपुर। राज्य सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रुद्रपुर नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल का तबादला कर दिया है। उन्हें उत्तराखंड चकबंदी विभाग में संयुक्त संचालक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह को पौड़ी गढ़वाल में डिप्टी कलेक्टर पद पर स्थानांतरित किया गया है। हल्द्वानी की नगर आयुक्त ऋचा सिंह को अब ऊधमसिंह नगर का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी कार्यशैली में बदलाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.