देवरिया, जनवरी 20 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर नगर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज परिसर स्थित इनडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 20 जनवरी की सायं पांच बजे से होगा। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम ने कही। वह सोमवार को गोला वार्ड स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व.विन्ध्याचल प्रसाद गुप्ता की स्मृति में रुद्रपुर बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 20, 29 व 22 जनवरी तक चलेगा। जिसमें वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, देवरिया, खैराबाद, आजमगढ़ के साथ कई अन्य जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस टूर्नामेंट के माध्यम से क्षेत्रीय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होने के साथ ही उन्हें निखरने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.