रुद्रपुर, मई 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेलो इंडिया जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट वूमेंस लीग में रुद्रपुर की आंचल वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। खेलो इंडिया जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट वूमेंस लीग 2025 का आयोजन खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में एक से तीन मई तक नवी मुंबई में किया गया। उत्तराखंड पेंचक सिलाट संघ के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि प्रदेश की 4 सदस्यीय टीम ने वूमेंस लीग में प्रतिभाग किया गया। इसमें रुद्रपुर की आंचल वर्मा ने फाइटिंग इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। वही टीम रेगु इवेंट में देहारादून की मानवी पटेल, प्रज्ञा शर्मा, प्रतिष्ठा सेनी ने कांस्य पदक प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश की 550 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.