अयोध्या, जनवरी 7 -- बाबा बाजार संवाददाता। विधानसभा रुदौली क्षेत्र में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक ने चार महत्वपूर्ण ग्रामीण संपर्क मार्गों का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। अमौनी मठ मार्ग से सिंहागढ़ संपर्क मार्ग के नव निर्माण हेतु शिलान्यास समारोह विकास खंड मवई के पंचायत भवन रामपुर जनक में भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली विधानसभा में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि व्यापार, रोजगार और सामाजिक विकास की रीढ़ होती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...