फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- कायमगंज, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रुदायन स्टेशन पर स्थित पूर्वी समपार संख्या 197 सी पर मशीन से पैकिंग कार्य कराए जाने के चलते दो दिनों तक सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा। यह कार्य 4 से 5 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार समपार संख्या 197-सी पर पैकिंग मशीन से रेलपथ का आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान समपार से किसी भी प्रकार का सड़क वाहन नहीं गुजर सकेगा, जिससे आमजन को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना होगा। हल्के वाहनों के लिए रुदायन-दरियावगंज एवं रुदायन-कम्पिल स्टेशन के मध्य स्थित एलएचएस समपार संख्या 198 से आवागमन कराया जाएगा, जिसकी दूरी क्रमशः 2 से 3 किलोमीटर है। वहीं भारी वाहनों को दरियावगंज की ओर से अलीगंज-कम्पिल मार्ग तथा कम्पिल की ओर से आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.