रुडकी, जनवरी 14 -- रुड़की। उत्तराखंड की बालिकाओं की अंडर-15 टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सब-जूनियर अंडर-15 नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 16-17 जनवरी को भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उत्तराखंड रग्बी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी, साहिल नेगी, फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह नेगी तथा वासु उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.