हरिद्वार, नवम्बर 4 -- मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता को मोबाइल फोन पर कॉल कर जेल भिजवाने की धमकी देने की घटना के बाद अब रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस को भी इसी नंबर से धमकी मिली है। रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि उन्हें उसी मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिससे मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता को धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गृह मंत्रालय का कर्मचारी बताया और डॉ. कंसल को भी जेल भिजवाने की धमकी दी। डॉ. संजय कंसल ने बताया कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...