रुडकी, फरवरी 16 -- भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रुड़की रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने के दिशा में कार्य चल रहा है। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने रुड़की रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। डीआरएम ने स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही सबसे पहले यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत हो रहे सौंदर्यीकरण, वेटिंग हॉल (प्रतीक्षालयों) के उन्नयन, शौचालयों की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्टेशन के बाहरी हिस्से को आधुनिक और आकर्षक लुक देने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.