रुड़की, अगस्त 28 -- रुड़की में जमीन धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामलों में फंसे नगर निगम के वार्ड नंबर 38 के भाजपा पार्षद मनीष बॉलर को आज पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने एक पत्र जारी कर आदेश पारित कर दिया। इससे पहले मनीष बॉलर के समर्थन में वाल्मीकि समाज भी सड़क पर आज उतर आया और नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने आज मनीष बॉलर की गिरफ्तारी के विरोध में नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया वहीं, सफाई कर्मचारियों ने गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करके अपना विरोध जताया है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था भी ठप रही। मनीष बॉलर पर लगे आरोप के बाद भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासन पत्र जारी करते हुए लिखा कि वार्ड संख्या 38 नगर निगम रुड़की के पार्षद मनीष बोलर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.