रुडकी, फरवरी 24 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के तत्वावधान में आगामी 28 फरवरी को 85वां अखिल भारतीय ज्योतिष महाकुंभ रुड़की में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल ने दी। उन्होंने बताया कि आदर्श नगर में आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों से विशिष्ट विद्वान भाग लेंगे। नव संवत्सर 2083 के शुभागमन के अवसर पर ज्योतिष, धर्म, वेद और वेदांत पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही देश-दुनिया की परिस्थितियों और आने वाले वर्ष की संभावनाओं पर भी मंथन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...