रुडकी, अक्टूबर 7 -- बारिश से एकाएक मौसम बदल गया है। मौसम में ठंडक आ गई है। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को तड़के से फिर से बारिश शुरू हो गई जो सुबह साढ़े आठ बजे तक होती रही। बारिश 25.5 एमएम दर्ज की गई है।सोमवार दोपहर को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया था। बच्चे छाता लेकर और रेन कोट पहनकर स्कूल पहुंचे। कई बच्चे स्कूल जाते-जाते भीग भी गए। सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। हल्की धूप भी निकली है। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान भी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.