रुडकी, मार्च 27 -- लंढौरा स्थित गोल्ड प्लस ग्लास इंस्ट्रीज में समर्पण जनकल्याण संगठन द्वारा गुरुवार से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां पहले दिन यहां के करीब 130 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन इंडस्ट्रीज के एमडी सुरेश त्यागी ने किया। समर्पण की ओर से अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, शेर सिंह सहारन, अपेक्षित त्यागी, अंकुर त्यागी, नवीन त्यागी आदि ने सहयोग किया। इस दौरान गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज़ के स्टाफ अमरीश कुमार, प्रदीप, अमित धीमान, हिमांशु त्यागी, अंकित त्यागी, वंश, सचिन, अशोक, विजय, रवींद्र कुमार, दीपक, विकास, विक्रांत, ललित रावत, संदीप, गोपीचंद, अमरपाल, विजय, सुनील, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.