रुडकी, मार्च 15 -- होली के दिन रुड़की नगर के मोहल्ला सोत स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के समय मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू समाज के लोगों को रंग और होली की टोपियों पेश कर होली की मुबारकबाद दी। वहीं, हिन्दू भाइयों ने भी मुस्लिमों को अफ्तार के लिए गुजिया भेंट की। सोत और सत्ती मोहल्ले के पार्षदों शिवम अग्रवाल और संजीव राय टोनी सहित अनेक हिन्दू भाइयों ने रोजा अफ्तार के लिए गुंजिया के डिब्बे पेश किए। उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के संयोजक अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने बताया कि पिछले बारह वर्षों से पार्षद संजीव राय टोनी जामा मस्जिद में रात को नमाज तरावीह के समय पीने के पानी के कैम्पर रखवाते चले आ रहे हैं। जबकि रामलीला व गुरु पर्व के जुलूस के अवसर पर कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग प्याऊ लगाते हैं। यही रुड़की नगर की एकता की मिसाल वर्षों से च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.