रुडकी, जुलाई 7 -- सोमवार को भी दिनभर आसमान पर काले बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उमस से लोग पसीने-पसीने होते रहे। दोपहर के समय ठंडी हवा भी चली। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...