रुडकी, जनवरी 16 -- रुड़की न्यायालय परिसर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय रुड़की से शुक्रवार एक दोषी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गया। दोषी की फरार होने की सूचना के बाद पुलिस महके में हड़कंप मच गया। पुलिस की अलग-अलग टीम दोषी को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार वारंटी नीरज गोस्वामी पुत्र महेश गोस्वामी निवासी ग्राम रहमतपुर थाना पिरान कलियर शुक्रवार को पेशी पर न्यायालय में मौजूद था। सुनवाई के दौरान अदालत ने नीरज गोस्वामी को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी लेकिन सजा सुनाए जाने के कुछ ही देर बाद नीरज गोस्वामी कोर्ट मुहर्रिर की कस्टडी से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.