रुडकी, फरवरी 3 -- सोमवार सुबह फिर से अचानक रुड़की तथा आसपास के इलाकों में मौसम खराब हो गया। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को परेशानियां हुई। वहीं सुबह के समय तेज ठंड की वजह से आमजनों को भी दिक्कत हुई। सुबह साढ़े नौ बजे तक शहर में धुंध थी अन्य दिनों के तुलना में आज सुबह ठंड भी ज्यादा थी। इससे रोजमर्रा के कार्यों पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को उठानी पड़ी। रविवार देर शाम से ही मौसम खराब होने लगा था। अगले दिन इसका असर भी देखने को मिला। तीन दिन पहले जहां रुड़की का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, सोमवार को फिर से अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। हालांकि दोपहर के समय चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। कृषि मौसम वेधशाला आईआईटी रुड़की से मिली जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.