रुडकी, फरवरी 14 -- रुड़की में शुक्रवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह हल्की ठंडक के बाद दोपहर में तेज धूप खिली, जिससे तापमान में उछाल दर्ज किया गया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोग हल्के-गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। कई घरों और दफ्तरों में पंखे भी घूमने लगे, जबकि भारी-भरकम सर्दी के कपड़े लोगों ने अलमारी में रख दिए। शनिवार को मौसम साफ रहा। दिनभर तेज चिलचिलाती धूप निकली, हालांकि हवाएं भी चलती रही। तेज धूप की वजह से मौसम गर्मियों जैसा नजर आया। गर्मी से बचने के लिए लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं, घरों में लोगों ने रजाई रख दी है, अब कंबल का इस्तेमाल किया जा रहा है। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.