रुडकी, जून 12 -- गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को भी मौसम बेहद गर्म रहा। दिनभर लू चलने से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चिकित्सक लोगों को गर्मी और लू से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। गुरुवार को भी मौसम बेहद गर्म रहा, हालांकि कुछ समय के लिए आसमान पर हल्के बादल रहे। इससे राहत तो नहीं मिली लेकिन उमस और बढ़ गई। पूरा दिन लू चलने से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के समय बाजार भी खाली रहे। केवल जरूरी कार्य वाले लोग ही घर से बाहर निकले। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा यह तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.