रुडकी, जनवरी 27 -- शहर में लगातार तीन दिनों के अवकाश के बाद बैंकों में चौथे दिन भी पूरे दिन कामकाज ठप ही रहा। रुड़की के जादूगर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा में मंगलवार को नारों और विरोध प्रदर्शन की गूंज रही। लंबित मांगों, विशेष रूप से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को शीघ्र लागू करने की मांग के साथ बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक विशाल प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन ने न केवल बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित किया, बल्कि केंद्र सरकार के खिलाफ बैंक यूनियनों के बढ़ते आक्रोश को भी प्रदर्शित किया है। मंगलवार सुबह बैंक खुलने से पहले ही जादूगर रोड शाखा के बाहर रुड़की क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के लगभग 250 कर्मचारी और अधिकारी एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिन पर कार्य-जीवन संतुलन और सरकार की कथि...