रुडकी, मई 2 -- शुक्रवार को रुड़की और आसपास के इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव आया। इसके कारण तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी में राहत मिली, लेकिन कुछ इलाकों में बिजली गुल होने से परेशानी भी हुई। वहीं, बारिश की वजह से शहर में कई नालियां ओवर फ्लो हो गई। काफी देर तक इन क्षेत्रों में पानी भरा रहा। शुक्रवार सुबह बारिश के बाद दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में भी 7.5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। जबकि पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, शहर में हुई बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी है। आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद कई इलाकों में नालियों ओवर फ्लो हो गईं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.