देहरादून, दिसम्बर 15 -- रुड़की। भारतीय किसान यूनियन रोड के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोमवार को चकबंदी कार्यालय रुड़की पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के अधिकारी भूमाफियाओं से मिलीभगत कर किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। कई वर्षों से किसान अपनी समस्याओं को लेकर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...