रुडकी, दिसम्बर 10 -- जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की की बुधवार को आयोजित बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। मौके पर अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान कांग्रेसियों से किया गया। बैठक जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मुल्की राज सैनी की अध्यक्षता और इंजीनियर वैभव सैनी के संचालन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी कांग्रेस जन बढ़ चढ़कर अधिक से अधिक संख्या में 14 दिसंबर को रैली में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संविधान को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में साथियों सहित 14 दिसंबर को दिल्ली पहुंचना चाहिए। ताकि देश के संविधान की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस को मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.