रुडकी, दिसम्बर 29 -- रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 27 दिसंबर से देहरादून-कोटा रेलखंड पर चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस को नए रूट पर संचालित कर दिया गया है। अब यह ट्रेन रुड़की से झबरेड़ा होकर सीधे मुजफ्फरनगर जाएगी। इस बदलाव से क्षेत्र के यात्रियों को समय और दूरी दोनों में लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रुड़की से मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे ट्रैक का निर्माण काफी समय पहले ही पूरा हो चुका था। इस ट्रैक पर पिछले कुछ महीनों से मालगाड़ियां नियमित रूप से चलाई जा रही थीं, लेकिन अब 27 दिसंबर से इस मार्ग पर नंदा देवी एक्सप्रेस यात्री ट्रेन का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.