देहरादून, फरवरी 20 -- रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक बालम सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम ने इलियास, शिव दयाल, बिरजू देव उर्फ वीर (निवासी टोडा कल्याणपुर), जुगविंदर (ढंडेरा) व मनोज कुमार (खंजरपुर) को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में गैर जमानती वारंट जारी थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...