रुडकी, फरवरी 21 -- रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने वारंटी नसीम, शुभम, उदयभान, सुमित और रामनाथ निवासी ग्राम जौरासी को उनके घरों से पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम व विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...