देहरादून, फरवरी 9 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने प्रवीण उर्फ बिट्टू पुत्र स्वर्गीय तेजपाल सिंह, निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर, को मोहनपुरा क्षेत्र से तथा अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल मलिक, निवासी ग्राम ढंडेरा को ढंडेरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी क्रमशः आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित थे। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.