देहरादून, जनवरी 25 -- रुड़की। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत रुड़की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 7.32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 24 जनवरी को बूचड़ी फाटक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त आशु को दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक बरामद की। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध नशे का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.