रुडकी, जुलाई 9 -- नगर निगम रुड़की की सभी जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। श्वास पोर्टल पर रुड़की नगर निगम की वेबसाइट बनाई जाएगी। इसमें निगम की छोटी से लेकर बड़ी सभी जानकारी मिल सकेगी। शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। निगम अब अनुभाग वार जानकारी जुटा रहा है ताकि उसे वेबसाइट पर डाला जा सके। देहरादून निगम की तर्ज पर बन रही वेबसाइट नगर निगम देहरादून की तर्ज पर नगर निगम रुड़की भी वेबसाइट तैयार करा रहा है। अभी तक केवल देहरादून ने ही श्वास पोर्टल पर वेबसाइट बनाई है। जिसमें देहरादून निगम की सभी जानकारी उपलब्ध है। श्वास पोर्टल पर सुरक्षित है वेबसाइट सरकारी विभाग की वेबसाइट पर हुए साइबर हमले के बाद श्वास पोर्टल तैयार किया गया है। इस पर सरकारी विभाग वेबसाइट बनवा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि श्वास पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.