रुडकी, जनवरी 19 -- इंजीनियरिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाह रहे छात्र-छात्राओं के लिए अवसर है। अमृता विश्व विद्यापीठम विवि और आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के संयुक्त तत्वावधान में 22 जनवरी को रुड़की के पुहाना के आरआईटी (रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में मिशन इंजीनियरिंग सेमिनार होगा। इस सेमिनार में इंजीनियरिंग की तैयारी, कॅरिअर के विकल्प और सफलता की रणनीति पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन करेंगे। मोटिवेशनल शिक्षक और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ छात्रों को बताएंगे कि इंजीनियरिंग में आगे बढ़ने की सही राह क्या है और किस तरह लक्ष्य पाया जा सकता है। इसका उद्देश्य छात्रों की शंकाओं का समाधान और उनको सही दिशा में प्रेरित करना है। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...