रुडकी, जनवरी 27 -- नगर निगम रुड़की मेयर पद पर अनीता देवी अग्रवाल मेयर बन गई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय श्रेष्ठा राणा से 3800 वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही अनीता अग्रवाल रुड़की नगर निगम के इतिहास में पहली महिला मेयर के रूप में भी दर्ज हो गया है। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल को 4457 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा को 3132 और कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने 2601 वोट मिले थे। दूसरे राउंड में अनीता ने श्रेष्ठा से करीब 4674 वोटों की बढ़त बना ली। तीसरे राउंड में भी अनीता 5108 वोटो से बढ़त बनाकर चली जबकि श्रेष्ठा 2898 वोटों से पीछे थी। चौथे राउंड में भाजपा को 5362, श्रेष्ठा को 3637, पूजा गुप्ता को 1563 वोट मिले थे। पांचवे राउंड में भाजपा को 576...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.