महोबा, नवम्बर 24 -- दो दिवसीय कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम में कैरियर चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि रुचि के अनुसार कैरियर का चयन करना चाहिए। समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के अंतर्गत शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य ज्ञानवंत सिंह तोमर ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। मास्टर ट्रेनर आशी सिंह और सतीश मिश्रा के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कहा कि युवाओं के सामने कैरियर के चुनाव को लेकर ऊहापोह की स्थिति रहती है। युवा रुचि के अनुसार कैरियर का चयन करें। इस मौके पर नोडल शिक्षकों के द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए। विपिन सिंह, सुनील सरोज, लक्ष्मी नारायण साहू, प्रीती कन्नौजिया, हरिशचंद्र, अपूर्वा पांडे, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...