रांची, जुलाई 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बजार से रुगड़ी टोला जाने वाली पीसीसी पथ पर इन दिनों गंदा पानी बहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि पूर्व में नाले का पानी एक निजी जमीन पर जाता था। उक्त निजी जमीन के मालिक द्वारा अपने जमीन में मेड़ देने के कारण पानी सड़कों पर ही बह रहा है। कभी-कभी स्थिति और भवायह हो जाती है। मोहल्ले में घुटनेभर पानी भर जाता है। बारिश के बहाने कई लोग अपने घरों के गंदा पानी भी सड़कों पर बहा देते हैं। इससे समस्या और भी गंभीर हो गई है। नाले के पानी की बदबू से लोग दिन भर परेशान रहते हैं। वहीं लोग इस बदबूदार गंदे पानी में आवागमन करने को बाध्य हैं। मोहल्ले के लोगों ने इस संबंध में कई बार अंचल कार्यालय को शिकायत देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है, परंतु अभी तक इस पर कोई पहल नहीं की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.