सिद्धार्थ, अगस्त 6 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने उमस को पूरी तरह से भगा दिया। जिससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में बदलाव और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार से भारी बारिश में कमी आएगी, हालांकि रुक-रुक कर हल्की फुहारें पड़ती रहेंगी। इससे किसानों को सहूलियत मिलेगी, जबकि मौसम में नरमी बरकरार रहेगी। लगातार बारिश से ताल-तलैया और जलाशयों में जलस्तर बढ़ गया है। वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे लोगों ...