गोरखपुर, अगस्त 5 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। रिमझिम फुहारें गिर रही हैं। आसमान में गहरे काले बादल छाए हुए हैं। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। 24 घंटे में जिले में 10.2 मिलीमीटर जबकि बीते दो दिनों में जिले में करीब 49 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट हुई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार दूसरे दिन अधिकतम आद्रता 100 फीसदी बनी रही। न्यूनतम आद्रता भी 92 फीसदी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी आसमान में गहरे काले बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ छीटें पड़ेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.