जौनपुर, फरवरी 9 -- जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक के तालामझवारा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महापुराण के छठे दिन शनिवार को कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। काशी से पधारे कथावाचक पंडित निलेश महाराज वेंकटेश ने कंस वध और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। कथा व्यास रमेश पाराशर ने कहा कि कृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव में सम्मिलित होने से वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है, उसमें अपार शक्ति है, कमी केवल दृढ़ संकल्प की होती है। कथा का आयोजन पं.शारदा प्रसाद पाण्डेय के आवास परिसर में किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.