मुरादाबाद, फरवरी 6 -- सूरज नगर लाइनपार स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास देवेंद्र शास्त्री ने रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने रुक्मिणी और भगवान कृष्ण की प्रेम की महिमा का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया रुक्मिणी का विवाह उनके पिता किसी और से करना चाहते थे, लेकिन रुक्मिणी श्रीकृष्ण से विवाह करना चाहती थीं। विवाह की तैयारियां देख रुक्मिणी पूजा करने मंदिर आ गईं। यहीं से श्रीकृष्ण ने उन्होंने लाकर विवाह कर लिया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में राजेश शर्मा, दीपक चौरसिया, सुमन शर्मा, राधा रानी, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.