बलरामपुर, नवम्बर 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के बैरागी कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में शनिवार को कथा व्यास गोपाल दास जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के पावन प्रसंग का मनोहर वर्णन किया। कथा व्यास कहा कि किस प्रकार विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी ने अपने हृदय में श्रीकृष्ण को वर रूप में स्वीकार कर संदेश भेजा और श्रीकृष्ण ने निर्भीकता के साथ विदर्भ नगरी पहुँचकर रुक्मिणी का स्वयंबर से हरण कर उनसे विवाह किया। कथा व्यास ने कहा कि रुक्मिणी जी का समर्पण, भक्ति और दृढ़ विश्वास भक्तों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने वर्णन किया कि रुक्मिणी पत्र में व्यक्त प्रेम और भगवान की करुणा का यह प्रसंग दर्शाता है कि सच्ची भक्ति भगवान को अपने भक्तों की ओर स्वयं प्रेरित करत...