मुरादाबाद, मार्च 24 -- रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी में द्वितीय रुक्मणी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी और आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्प्रिंगफील्ड की टीम 37.4 ओवर में 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने 39.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच राजीव चौहान को चुना गया। अम्पायर की भूमिका में अहमद रजा और मौहम्मद सायम रहे। स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान सिद्धार्थ मलिक, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेंट आयोजक व कोच मौहम्मद हसीन, चमन सिंह, हिमांचल यदुवंशी, महताब आलम, सोनू मलिक,तरुण चीमा, शाने आलम, ओम दत्त शर्मा, नदीम अहमद, रोहित कुमार, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.