रांची, जून 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में भारी बारिश के बीच पेयजलापूर्ति वाले तीनों डैम के जलस्तर में गुरुवार को तेजी से बढ़ोतरी हुई। लबालब पानी भरने के बाद कांके डैम का जलस्तर अधिकतम जल संग्रहण क्षमता तक पहुंच गया। इसके बाद डैम में लगे एक रेडियल गेट को शाम 6.15 बजे खोल दिया गया। डैम से भारी मात्रा में पानी को दूसरे छोर पर बहाया गया। इससे पूर्व दिन के 11.15 बजे डैम के स्पिलवे में लगे स्कॉवर वॉल्ब को खोला गया था। डैम में अधिकतम जल संग्रहण की क्षमता 28 फीट की है। डैम में दिनभर की बारिश में सात फीट पानी की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद तेजी से हो रही वृद्धि के बीच जलस्तर 28 फीट के करीब पहुंच गया था। इस वजह से रेडियल गेट खोला गया। रुक्का डैम का स्कॉवर वॉल्ब खोला गया रुक्का डैम के बढ़ते जलस्तर के बीच शाम में जल संसाधन विभाग की ओर से सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.