गया, फरवरी 5 -- गुरारू थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं शिव प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव का भ्रमण करते हुए नकटी पुल तक पहुंची, जहां विधि-विधान से जलभरी की गई। जलभरी के बाद कलश पुनः मंदिर लाए गए। आचार्य दिवाकर मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। आयोजन के तहत 24 घंटे का अखंड पूजा-पाठ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...