भभुआ, जनवरी 25 -- पेज तीन की खबर रुईया पंचायत के मुखिया पर बदमाशो ने जानलेवा हमला कर किया घायल शहर के उदासी देवी हाई स्कूल के पास अखलासपुर मोड़ के पास हुई घटना घायल मुखिया का सदर अस्पताल के इमरजेंसी में कराया जा रहा इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के उदासी देवी हाई स्कूल के पास अखलासपुर मोड़ के पास हथियार के बल पर बदमाशो ने रूइया पंचायत के मुखिया राजेश्वर गुप्ता पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मुखिया का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा हैं। घटना रविवार की शाम लगभग 3: 30 बजे की बताई जाती है। घटना के बारे में बताया जाता हैं कि भभुआ थाना क्षेत्र के रूइया गांव निवासी रामअवध साह के 35 वर्षीय पुत्र सह मुखिया राजेश्वर कुमार गुप्ता बाइक से भभुआ शहर से बाजार कर गणतंत्र दिवस समारोह के लिए गांव जा रहे थे। घायल मुखिया ...