फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। बिजली विभाग द्वारा बकाएदारी पर काटे जाने वाले कनेक्शनों की जांच कर रही आबूनगर उपकेंद्र की टीम को सात कनेक्शन बिना बकाया जमा किए जुड़े मिले। जिस पर सभी के खिलाफ विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं कनेक्शन जोड़ने वाले कर्मचारियों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। पूर्व में चलाए जाने वाले अभियान के तहत बकाएदारी पर कई कनेक्शन काटे गए थे। जिस पर कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बकाया जमा कर दिया गया। जिस पर उनके कनेक्शनों को विभाग द्वारा जुड़वाया गया था। लेकिन कई के द्वारा बकाया जमा न करने के चलते शनिवार को जेई आबूनगर सुंदरम यादव के नेतृत्व में री-चेकिंग की गई। जिसके दौरान बिना बकाया जमा किए आवास विकास कालोनी में नसरीन बेगम पत्नी खुर्शीद, सबीरा खातून पत्नी अहमद अली सहित मो.इदरीश निवासी डाक बंगले वाली गली, मिथलेश कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.