फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में मंगलवार देर शाम तेज गति से जा रही बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। उसकी बहू घायल हो गई। बाइक सवार तेज रफ्तार बाइक पर रील बना रहे थे। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। घायल महिला को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार आरोपियों की तलाश की जा रही है। नगला भाऊ पेट्रोल पंप के सामने वाली गली निवासी सरोज 50 वर्ष पत्नी रामवीर सिंह अपनी बहू वीरवती 26 पत्नी अवधेश के साथ मंगलवार को धेवते सनी की शादी के लिए भात का सामान बाजार गई थी। दोनों सास बहू देर शाम ऑटो से उतरकर रवि यूनिटी हॉस्पिटल के सामने सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान दो बाइकों पर सवार युवक रील बनाते हुए तेज गति से आ रहे थे। बाइक सवार ने सास बहू को टक्कर मार दी। हादसे में सास बहू घायल होकर व...