प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- केपी कॉलेज मैदान में मंगलवार को रील बना रहे छात्रों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटते ही लोगों में हड़कंप मच गया। वह भाग कर मौके पर पहुंचे और कार सवार युवकों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि कॉलेज का फेयरवेल फंक्शन था। इसके बाद कार लेकर आए कुछ छात्र मैदान में ही कार को दौड़ाते हुए रील बनाने लगे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जार्जटाउन पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...