लोहरदगा, अगस्त 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों ने रील बनाने से रोकने पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों लड़कियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार, दोनों लड़कियां रील बना रही थीं। परिजनों ने जब रील बनाने से रोका तो गुस्से में दोनों ने कीटनाशक खा लिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों नाबालिगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.