गंगापार, मार्च 18 -- रील बना रहे युवकों की बाइक दूसरे बाइक सवार से भिड़ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार एक पखवाड़े से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत तिसौरा गांव निवासी अशोक पटेल इफको में ठेका मजदूर था। एक पखवाड़े पहले वह सोरांव मार्ग से घर लौट रहा था। सोरांव-फूलपुर मार्ग पर कुछ बाइक सवार युवक रील बनाते हुए मिल गये। जिनसे अशोक पटेल की बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से रविवार को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। जिनमें से एक का विवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.