गोपालगंज, फरवरी 3 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। घर से रील बनाने के लिए मंगलवार की सुबह बाइक से निकले तीन छात्रों को जादोपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के स्कूल के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक नगर थाना क्षेत्र के हरपुर नया टोला गांव निवासी पिंटू सहनी का 18 वर्षीय पुत्र और दसवीं कक्षा का छात्र अखिलेश कुमार था। घायलों में इसी गांव के इंद्रजीत राम का 16 वर्षीय पुत्र और नौवीं कक्षा का छात्र आकाश कुमार तथा मोतीलाल सहनी का 16 वर्षीय पुत्र और दसवीं कक्षा का छात्र कृष कुमार शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.