कानपुर दक्षिण, फरवरी 12 -- कानपुर में रील बनाने के लिए दो किशारों की ओर से किया गए मजाक ने एक परिवार को कुछ देर के लिए दहशत में डाल दिया। दरअसल, किशोरों ने रील बनाने के लिए 10 साल के बच्चे को फोन देकर मां को फोन कराया कि उसका अपहरण हो गया और दो लाख रुपये चाहिए। 20 मिनट बाद फिर से फोन कर बताया कि वह ठीक है और घर आ रहा है। बच्चा जब घर पहुंचा तो परिजन उसे लेकर बर्रा थाने पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि किशोरों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के लिए ऐसा किया था। पुलिस फोन करवाने वाले बच्चों की तलाश कर रही है। उनके मोबाइल बंद जा रहे हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा आठ निवासी अमित शुक्ला प्राइवेट कर्मी हैं। परिवार में पत्नी नि​धि,10 वर्षीय बेटा हर्षल और छोटा बेटा यशू है। अमित के अनुसार हर्षल मेहरबान ​सिंह का पुरवा ​स्थित स्कूल...