कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- कौशाम्बी, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सैंता गांव निवासी एक युवक ने रील बनाने के लिए धार्मिक स्थल पर उपद्रव किया था। जूता पहनकर लात मारते हुए उसने धार्मिक स्थल का गेट खोला। जमकर हुड़दंग की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। संदीपन घाट क्षेत्र के मूरतगंज स्थित एक धार्मिक स्थल में की गई इस आपत्तिजनक हरकत का वीडियो दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया था। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई का आदेश दिया था। मामले में मूरतगंज निवासी अमित कुमार पुत्र सुर्तीलाल की तहरीर पर मंगलवार को अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी युवक की पहचान क्षेत्र के सैंता गांव निवासी अमर सिंह पटेल के रूप में हुई। संदीपन घाट थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.